Tahawwur Rana: देश का सबसे बड़ा दुश्मन 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है। आतंकी राणा के भारत आने के बाद जांच एजेंसियों उससे पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहले दिन NIA ने तीन घंटे पूछताछ की लेकिन अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया जा रहा है आतंकी राणा ज्यादातर सवालों का जवाब मुझे याद नहीं... मुझे नहीं पता...कहकर टाल दिया।
पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने राणा से उसके परिवार, दोस्तों और संपर्कों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। एजेंसियों का मानना है कि राणा जानबूझकर सहयोग नहीं कर रहा है और समय को खींचने की कोशिश कर रहा है। राणा भारत की जांच एजेंसियों के लिए एक अहम कड़ी है, क्योंकि माना जाता है कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और ISI के साथ मिलकर मुंबई हमलों की साजिश में शामिल था।
बता दें कि अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राणा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद राणा को पटियाला हाउस स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। एनआईए अब राणा से 2008 के मुंबई हमलों की साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
Tahawwur Rana पर मुंबई हमलों की साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। मुंबई हमले 26 नवंबर 2008 को हुए थे, जब 10 आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस समेत कई जगहों पर हमला किया था। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। राणा पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने का आरोप है।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार