Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार शाम अमेरिका से भारत लाया गया। नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद राणा को पटियाला हाउस स्थित NIA की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। NIAअब राणा से 2008 के मुंबई हमलों की साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 238 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।
राणा को एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीमों के साथ लॉस एंजिल्स से विशेष विमान से भारत लाया गया। अमेरिका में राणा ने अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए कई कानूनी प्रयास किए, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में एक आपातकालीन याचिका भी शामिल है।
हालांकि, सभी याचिकाओं के खारिज होने के बाद प्रत्यर्पण संभव हो सका। भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा किया। एनआईए ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए सालों तक प्रयास किए। एजेंसी ने अमेरिकी एफबीआई, न्याय विभाग (यूएसडीओजे) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। राणा पर मुंबई हमलों की साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
मुंबई हमला 26 नवंबर 2008 को हुआ था, जब 10 आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस समेत कई जगहों पर हमला किया था। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। राणा पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर हमले की साजिश रचने का आरोप है।
कोर्ट में पेशी के दौरान एनआईए ने कहा कि राणा से पूछताछ के जरिए हमले में शामिल अन्य लोगों और साजिश के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। जांच एजेंसी का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में यह प्रत्यर्पण एक बड़ी सफलता है। प्रत्यर्पण की खबर से मुंबई हमले के पीड़ित परिवारों में उम्मीद जगी है। एनआईए अब राणा से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच करेगी, ताकि इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आ सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस