Vijay Shah Colonel Sophia Qureshi: भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की माफी को अस्वीकार करते हुए विशेष जांच समिति (SIT) गठित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की यह एसआईटी 28 मई को पहली स्टेटस रिपोर्ट दे। सुनवाई के दौरान जजों ने विजय शाह को कड़ी फटकार भी लगाई। इसके साथ ही विजय शाह की याचिका पर मध्य प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) पर विवादित बयान केस की सुनवाई करते हुए मंत्री विजय शाह की माफी पर भी सवाल खड़े किए। कोर्ट ने पूछा कि क्या ये कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए "मगरमच्छ के आंसू" हैं? कोर्ट ने कहा पहले गलती करें, फिर कोर्ट में आएं। आप एक जिम्मेदार राजनेता हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आपको सोच-समझकर बोलना चाहिए। यह सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत ज़िम्मेदार होने की ज़रूरत है। हमने आपके वीडियो देखे...आपने सार्वजनिक रूप से ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। हम आपकी माफी की याचिका को खारिज करते हैं।
बता दें कि कोर्ट ने मध्य प्रदेश से बाहर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक विशेष जांच समिति (SIT) बनाने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले की निगरानी करेगा। उसने स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। कोर्ट ने इस मामले में 28 मई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी