सुल्तानपुरः कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गांव निवासी मोची रामचेत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से कैंसर और टीबी से पीड़ित थे। बीमारी से जूझते हुए आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोग बताते हैं कि रामचेत एक मेहनती और स्वाभिमानी व्यक्ति थे, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी। वे जूते-चप्पल बनाने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
बीते वर्ष एक विचाराधीन मामले की सुनवाई के बाद जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर से लौट रहे थे, तो वे अचानक ढेसरुआ गांव में रामचेत की गुमटी पर रुके थे। बातचीत के दौरान उन्होंने रामचेत की आर्थिक स्थिति देखकर उनकी मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद राहुल गांधी की पहल पर रामचेत को जूते-चप्पल सिलाई की आधुनिक मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराया गया था, जिससे उनका काम दोबारा पटरी पर आ गया था।
हालांकि, किस्मत ने उन्हें ज्यादा वक्त नहीं दिया। कुछ ही समय बाद रामचेत कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए। उनकी हालत बिगड़ने पर राहुल गांधी की पहल पर प्रयागराज में उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रामचेत के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे एक मेहनती और ईमानदार इंसान थे, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। गांव के लोगों ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि रामचेत के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके और परिवार अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस