श्री गंगानगर : श्रीगंगानगर सूरतगढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीगंगानगर जिला भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसके चलते जिला पुलिस और भारत की सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखती हैं और समय-समय पर राष्ट्र विरोधी, अलगाववादी और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बने हालात को देखते हुए सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसके तहत सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल फोन पर वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों को भेजकर भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों और वीडियो विजुअलाइजेशन के जरिए अलगाववाद पैदा करने और अवैध गतिविधियों को भड़काने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसके चलते रायसिंहनगर में इंस्टाग्राम पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। युवक ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी। सदर पुलिस ने ढाबा झालार से एक युवक को गिरफ्तार किया तथा 32 पीएस ए रायसिंहनगर निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सूरतगढ़ के कार्यवाहक थानाधिकारी सोहनलाल के नेतृत्व में की गई। तनाव की स्थिति में यह पहली कार्रवाई है, सुखविंदर सिंह के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी