सिलीगुड़ी, सिलीगुड़ी में आज शनिवार 05 जुलाई को सुबह के समय जंगली हाथी के हमले में एक महिला की जान चली गई। जिस महिला पर हाथी ने हमला किया है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई गई है। महिला की शिनाख्त हो गई है। घटना सालूगढ़ा संलग्न बैकुंठपुर राजफापरी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। बताया जाता है कि वह बाजार से सामान लाने के लिए घर से निकली थी। वह कुछ दूर ही चली थी कि अचानक उसके सामने एक जंगली हाथी आ गया। महिला ने अपनी जान बचाने की तमाम कोशिश की, लेकिन हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
बचाव में महिला ने काफी संघर्ष किया, लेकिन ज्यादा चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका का पति सेना में कार्यरत है। उसका पति दूसरे राज्य में ड्यूटी करता है। मृतक महिला की एक छोटी बेटी भी है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। खबर पाते ही आननफानन में सारुगाड़ा रेंज के वनकर्मी और भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह क्षेत्र जंगलों से भरा हुआ है। यहां सड़कों तक हाथी आ जाया करते हैं। कई बार वाहनों को देखते ही यह उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं। यह घटना ठीक वैसे ही हुई है। महिला अपने काम से जा रही थी, तभी अचानक जंगली हाथी उसकी ओर दौड़ पड़ा और हमला कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष