Axiom space mission : अंतरिक्ष की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। Indian Astronaut शुभांशु शुक्ला अब 10 जून को International Space Station के लिए उड़ान भरेंगे। वो Axiom Mission 4 का हिस्सा है, जिसे दूसरी बार टाला गया है। पहले इसे 29 मई और फिर 8 जून को लॉन्च करने की योजना थी।
फ्लोरिडा के Kennedy Space Center से स्पेसएक्स के Falcon-9 रॉकेट को इस मिशन को 10 जून को शाम 5ः52 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च की घोषणा Axiom Mission 4 के क्रू मेंबर्स के साथ हुई एक Virtual Press Conference के दौरान की गई। ये एस्ट्रोनॉट फिलहाल स्पेस स्टेशन जाने से पहले क्वारंटीन में हैं। एक्सिओम मिशन 4 में कुल चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन जाएंगे। इस दौरान सबसे खास बात ये है कि अंतरिक्ष में मौजूद शुभांशु से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत कर सकते हैं, जो देश के लिए एक गर्व का क्षण होगा।
शुभांशु के साथ तीन और एस्ट्रोनॉट भी : एक्सिओम 4 मिशन के चालक दल में भारत के शुभांशु शुक्ला के अलावा पोलैंड और हंगरी के सदस्य भी शामिल हैंः
’स्लावोज़ उज़्नान्स्कीः ये 1978 के बाद स्पेस में जाने वाले पोलैंड के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे।
’टिबोर कापूः ये 1980 के बाद स्पेस में जाने वाले हंगरी के दूसरे एस्ट्रोनॉट होंगे।
अमेरिकी पैगी व्हिटसनः इनका यह दूसरा कॉमर्शियल ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है।
शुभांशु शुक्ला, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई अलीगंज, लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई। 12वीं के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) का परीक्षा पास की। इसके बाद यहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। आपको बता दें कि NDA भारत में सशस्त्र बलों (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) के लिए ऑफिसर कैडेट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक प्रमुख संस्था है। यह ट्रेनिंग के साथ-साथ एकेडमिक डिग्री भी देती है, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से एफिलिएटेड होती है।
शुभांशु को 17 जून, 2006 को भारतीय वायुसेना के फाइटर विंग में शामिल किया गया था। वह एक अनुभवी फाइटर और टेस्ट पायलट हैं, जिनके पास 2,000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। उन्होंने सुखोई-30 MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और AN-32 जैसे कई लड़ाकू विमानों को कुशलता से उड़ाया है। अब यह भारतीय सपूत अंतरिक्ष में देश का परचम लहराने को तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस