Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
दरअसल, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशनल चीफ कमांडर शाहिद कुट्टे और उसके दो अन्य साथी आतंकी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार शोपियां के चोटीपोरा हिरपोरा का रहने वाला शाहिद कुट्टे मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था, जो 8 मार्च 2023 को आतंकी रैंक में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल था। वह 8 अप्रैल 2024 को डेनिश रिसॉर्ट में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और ड्राइवर घायल हो गए थे। वह बेगबाग कुलगाम में भाजपा सरपंच और टीए कर्मियों की हत्या में भी शामिल था।
दूसरे आतंकी की पहचान अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार निवासी वंडुना मेलहोरा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकी की पहचान आमिर बशीर निवासी दरमडोरा शोपियां के तौर पर हुई है। इससे पहले शुकरू के जंगलों में सुरक्षाबलों को विशेष इनपुट मिलने के बाद शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर सैन्य संघर्ष के बाद अब संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है। लेकिन जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियां कम नहीं हुई हैं। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने अब सीमा के अंदर यानी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है। सेना शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चला रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...