राजस्थानः ब्राह्मण समाज ने श्री गंगानगर में परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली और भगवान परशुराम को याद किया। इस विशाल शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाज के संरक्षक, ऊर्जावान युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सभी ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से हर संभव सहयोग दिया।
परशुराम जंयती पर निकाली गई शोभायात्रा में राष्ट्रीय परशुराम सेना श्री गंगानगर ने अमूल्य सहयोग प्रदान किया। यह शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान, उत्साह और उल्लास के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस अवसर पर गंगानगर शहर के श्रद्धालु , महिला, पुरुष, युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीराम के अवतार परशुराम जी को याद किया। शोभायात्रा में शामिल होने वालों ने जय जय परशुराम और जय श्रीराम के उद्धोष के साथ पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया। जिन मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई, उन मार्गों पर जगह-जगह धर्म प्रेमियों की ओर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इससे पूरे श्रीगंगानगर शहर में भक्ति और उल्लास की छटा बिखर गई। इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में हितेश शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम सेना श्रीगंगानगर, सहसंयोजक भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा और धनश्याम शर्मा श्री गंगा नगर का अथक सहयोग रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...