Shiv Nadar : भारत में परोपकार की परंपरा लगातार नई ऊंचाइयों को छूने को बेताब दिखाई दे रही है। वर्ष 2025 की ’एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट’ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि समाजसेवा के क्षेत्र में भारतीय उद्योगपति अब केवल कारोबारी सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनकल्याण में भी भूमिका निभा रहे हैं।
इस सूची में ’एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर’ और उनका परिवार एक बार फिर ’भारत के सबसे बड़े दानवीर’ बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिव नादर परिवार ने बीते वर्ष में कुल 2,708 करोड़ रूपये का दान किया है। यह औसतन प्रति दिन 7.4 करोड़ रूपये के बराबर है। उल्लेखनीय है कि यह चौथी बार है जब नादर परिवार ने देश के शीर्ष परोपकारी का स्थान हासिल किया है। उनका दान मुख्य रूप से शिक्षा, अनुसंधान, और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में किया गया है।
वर्ष 2025 में भारतीय उद्योग जगत का परोपकार 10,380 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है, जो पिछले तीन वर्षों में 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। सूची में इस बार 191 परोपकारी शामिल हुए हैं, जिनमें 12 नए नाम पहली बार स्थान पाने में सफल रहे। भारत में उद्योगपतियों द्वारा बढ़ता परोपकार यह दर्शाता है कि आर्थिक प्रगति के साथ अब समाजिक जिम्मेदारी भी व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रुझान से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मुकेश अंबानी और परिवार कुल 626 करोड़ रूपये के दान के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। जबकि बजाज परिवार ने कुल 446 करोड़ का योगदान दिया और तीसरा स्थान पर रहे। वहीं कुमार मंगलम बिड़ला परिवार 440 करोड़ का दान देकर दानवीरों की लिस्ट में चौथे स्थान रहे। वहीं दूसरी ओर गौतम अडानी और परिवार ने 386 करोड़ के योगदान के साथ पांचवें स्थान पर स्थान बनाने में सफल रहे। नंदन निलेकणी ने 365 करोड़ का दान, तो हिंदुजा परिवार ने 298 करोड़ का दान दिया। रोहिणी निलेकणी 204 करोड़ के योगदान के साथ भारत की सबसे उदार व परोपकारी महिला बनीं। तो सुधीर और समीर मेहता ने 189 करोड़ के दान से पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए। सायरस और आदर पूनावाला नेेक 173 करोड़ के योगदान से दसवां स्थान पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार