नई दिल्लीः देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद का तोहफा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की गई। गालिब अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में बीजेपी महासचिव और मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने निजामुद्दीन इलाके में "सौगात-ए-मोदी" के तहत कई लोगों को तोहफे बांटे। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। इस अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32,000 कार्यकर्ता देशभर की 32,000 मस्जिदों से जुड़कर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरोज और भारतीय नववर्ष जैसे आगामी अवसरों पर अल्पसंख्यक मोर्चा "सौगात-ए-मोदी" अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।
'सौगात-ए-मोदी' ईद किट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी का विकास एजेंडा कभी वोट के लिए नहीं रहा। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है।
उन्होंने विकास के मामले में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। मोदी को वोट देने से कतराने वाले लोग भी मानते हैं कि मोदी ने अपने वादे पूरे किए हैं। सौगात-ए-मोदी किट के जरिए गरीब मुसलमानों को जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। इस किट में खाने-पीने की चीजें जैसे सेंवई, आटा, खजूर, सूखे मेवे और चीनी के साथ कपड़े भी होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस