रामपुर: प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिख रहा है। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील स्वार में 25 लोगों की शिकायतें सुनीं, जिसमें चार जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विद्युत, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि विभागों की शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान जिलाधिकारी ने ई-एप्लीकेशन के बारे में लेखपालों से कहा कि डिजिटलीकरण की दिशा में यह एक अहम कदम है, जिससे पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही की जा सकेगी। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सभी आवेदनों को समय से ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। लेखपालों को सभी ई-एप्लीकेशन पोर्टल को डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्तर से भूमि विवाद में कमी आई है। अवैध खनन पर अंकुश लगा है, जिससे खनन में राजस्व की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी क्रम में तहसील टाण्डा में मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं और चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) l अम्बरीश कुमार बिन्द की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं और 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिलक में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 16 शिकायतें प्राप्त हुई और दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट