नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को सुनवाई करेगा। तब तक कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें निचली अदालत ने मस्जिद का सर्वेक्षण कोर्ट कमिश्नर से कराने के फ़ैसले को बरकरार रखा था। मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजैफ़ा अहमदी ने दलील दी कि हाईकोर्ट का आदेश क़ानून के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में टिप्पणी की है कि उपासना स्थल अधिनियम किसी भी तरह के सर्वेक्षण पर रोक नहीं लगाता, जबकि यह व्याख्या ग़लत है। वहीं हिंदू पक्ष ने इस मुद्दे को उपासना स्थल अधिनियम से जोड़ने का विरोध किया। हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि शाही मस्जिद पहले से ही एक संरक्षित स्मारक है, इसलिए यहां उपासना स्थल अधिनियम लागू नहीं होता। उन्होंने यह भी दावा किया कि विवादित स्थल पर मंदिर से जुड़े प्राचीन साक्ष्य नष्ट किए जा रहे हैं, इसलिए वहां सर्वेक्षण कराना ज़रूरी है।
इस बहस के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से पूछा कि इस मामले को उन मामलों से क्यों न जोड़ा जाए, जिनमें पहले ही प्लेसेज़ ऑफ़ वर्शिप एक्ट से जुड़े सवाल उठाए जा चुके हैं। कोर्ट ने संकेत दिया कि इस आदेश से मुस्लिम पक्ष प्रभावित है और हाई कोर्ट ने भी अपने आदेश में इस एक्ट का ज़िक्र किया है। फ़िलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 25 अगस्त को तय की है। तब तक मस्जिद परिसर में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश लागू रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार