भरतपुर: रुदावल थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ बालकृष्ण ने बताया कि 17 अप्रैल 2025 को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो नीले रंग के ट्रैक्टर स्वराज मय ट्रॉलियों के चालक पहाड़ों से चोरी किए हुए खंडा (पत्थर) भरकर ले जा रहे हैं।
जिनका पीछा करते हुए जरैला गांव के पास उक्त ट्रैक्टर चालकों को रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बालाजी होटल के पास सड़क किनारे छोड़कर खेरिया मोड की तरफ भाग गए। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक शीशराम पुत्र मोहन सिंह जाति गुर्जर निवासी बड़ौदा थाना रुदावल व करण सिंह पुत्र माधव जाति गुर्जर निवासी बड़ौदा थाना रुदावल को नगला ठोडा रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खंडा (पत्थर) सहित जब्त कर लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष