बेंगलुरु, बेंगलुरू में बीते दिनों हुई भगदड़ मामले में बुधवार को आरसीबी के विपणन प्रमुख निखिल सोसले पर अदालत को फैसला सुनाना था। निखिल सोसले ने अदालत में याचिका दायर कर रखी है। इसी मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है। आरसीबी के विपणन प्रमुख निखिल सोसले ने अंतरिम राहत मांगी थी। उनका कहना था कि बेंगलुरु भगदड़ के मामले में उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। उच्च न्यायालय ने कल 12 जून तक अपना आदेश सुरक्षित रखा है। आज दोनों पक्षों ने न्यायालय के समक्ष अपनी दलीलें प्रस्तुत की थीं।
मार्केटिंग प्रमुख की अंतरिम राहत याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगी। भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी। इसके बाद सरकार की फजीहत हुई तो पुलिस अधिकारियों ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू की थी। आरसीबी के विपणन प्रमुख निखिल सोसले ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए और याचिका दायर की थी। राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 226 के तहत मांगी गई राहत तब तक प्रभावी है, जब तक न्यायाधीश गिरफ्तारी को अवैध घोषित न कर दे। महाधिवक्ता ने कहा कि हमारी ओर से पेश किए गए तथ्यों से स्पष्ट है कि गिरफ्तारी की वैधता पर विचार हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान गिरफ्तारी से नहीं जोड़ा जा सकता है।
भगदड़ के लिए आयोजकों को जिम्मेदार माना गया है। इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई। शेट्टी का तर्क है कि गिरफ्तारी अवैध है। इस मामले में डब्ल्यूएचपीसी ही स्वीकार्य है। महाधिवक्ता ने बताया कि सोसले उनकी हिरासत में नहीं हैं। वह न्यायिक हिरासत में है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत के एक दिन बाद कार्रवाई में तेजी देखी गई थी। सरकार की फजीहत होने पर कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित कई आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी