RCB Victory Parade Stampede : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की विक्ट्री परेड (विजय परेड ) के दौरान भगदड़ मच गई है। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। मौके पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। हालांकि अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हुई। मारने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
RCB Victory Parade Stampede : इसलिए मची भगदड़
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का जीता है। आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड (विक्ट्री परेड) का आयोजन किया गया था। इस दौरान हजारों लोग स्टेडियम में इक्ट्ठा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल और बेहोश लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में बड़ी चूक सामने आ रही है।
IPL Final 2025 : RCB ने पहली बार जीता IPL खिताब
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर 18 साल बाद पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। आईपीएल 2025 जीतने के बाद जब RCB की टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची तो एयरपोर्ट के बाहर हजारों प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब टीम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा के लिए रवाना हुई तो सड़क के दोनों ओर खड़े प्रशंसक टीम के लिए ताली बजा रहे थे और नारे लगा रहे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम की विजय परेड का आयोजन होना था।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी