रामपुरः रामपुर के विकास भवन में मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज एक राष्ट्र एक चुनाव सम्मेलन में यह संदेश देना बहुत जरूरी है कि लोगों को जागरूक किया जाए कि चुनाव के दौरान जनता का समय और पैसा बचाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता तक पहुंचाया जाएगा ताकि समय और पैसा दोनों एक साथ खर्च हो सके।
इससे मतदाता को यह समझ में आएगा कि उसे एक ही समय में चुनाव में वोट देना है। उन्होंने कहा कि दलितों का कहीं भी अपमान नहीं हो रहा है, योगी सरकार दलितों का सम्मान करती है। अगर कहीं भी किसी दलित पर किसी भी तरह का अत्याचार हुआ है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दलितों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में संसद में डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई है और यहां तक कि ब्रिटेन में भी नीलामी के समय पीएम मोदी ने उसी कमरे में अंबेडकर जी की मूर्ति लगाई थी आज भी है। भाजपा डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का सम्मान करती है। यह विपक्षी दल ही है जो भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगा हुआ है।
अखिलेश यादव को गोबर से इतनी नफरत क्यों है? पहले जब उनकी सरकार थी तो गायें उनके सामने कांपती थीं, लेकिन आज कसाई गायों के सामने कांपते हैं। गाय एक जानवर है, गाय माता नहीं। जानवर कभी माँ नहीं होते। जो बच्चा पैदा करती है, वह माँ होती है। गाय हमारी माँ है। वह दूध देती है। अगर यह गाय कटती रही तो दूध उत्पादन की समस्या और गहरा जाएगी। अखिलेश यादव माँ शब्द का सम्मान नहीं करते।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार