Parliament Monsoon Session: लोकसभा ऑपरेशन सिंदूर पर बहस जारी है। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा मैं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में एक कायराना आतंकवादी हमला हुआ। जिसके तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया, जिसमें 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा ये कहना गलत है कि भारत ने किसी के दबाव में आकर ऑपरेशन रोका। इस ऑपरेशन के तहत निर्धारित सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया है। उन्होंने ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य युद्ध छेड़ना नहीं था, बल्कि पाकिस्तान में सालों से चली आ रही भारत विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किए जा रहे आतंकवादी शिविरों को नष्ट करना था। हमारी सेनाओं ने केवल उन्हीं जगहों को निशाना बनाया जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल थे।"
इस सैन्य अभियान में अनुमान है कि 100 से ज़्यादा आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, आका और सहयोगी मारे गए। इनमें से ज़्यादातर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। सेना सिर्फ 22 मिनट में ऑपरेशन पूरा किया।" उन्होंने कहा, "हमारी कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी, न तो उकसावे वाली थी और न ही विस्तारवादी।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा...भारत ने अपनी कार्रवाई रोक दी, क्योंकि पूर्व निर्धारित राजनीतिक और सैन्य उद्देश्य पूरे हो गए थे।" उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से दोबारा कोई कार्रवाई हुई तो ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा, "विपक्ष के कुछ सदस्य पूछ रहे हैं कि इस ऑपरेशन में हमारे कितने विमान मार गिराए गए ? मुझे लगता है कि उनका सवाल हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं करता। उन्होंने हमसे यह नहीं पूछा कि हमारे सशस्त्र बलों ने कितने दुश्मन विमानों को मार गिराया।"
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी