भरतपुरः भरतपुर जिले के रूपबास उपखण्ड की ग्राम पंचायत ओडेल गद्दी में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में धांधली का मामला आया सामने हैं। यहां पर मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में जमकर मनमानी की जा रही है और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
आक्रोशित लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत ओडेल गद्दी के श्मशान घाट के अंदर मनरेगा के तहत पौधों का रोपण कार्य होना था लेकिन मनरेगा कर्मियों व कार्य को सुपरविजन करने वाले अधिकारियों द्वारा कथित रूप से भ्रष्टाचार कर मौके पर मनरेगा कर्मियों के सिर्फ फोटो खींच कर बिना किसी कार्य के ही खानापूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि मनरेगा कर्मी काम के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाकर अपने घर चले जाते हैं और हाजिरी रजिस्टर मे उनकी पूरी हाजिरी लगाई जाती है। मनरेगा के तहत होने वाले इस काम में इन लोगों द्वारा भ्रष्टाचार कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत ओडेल गद्दी के इस श्मशान घाट पर एक भी पेड़-पौधे के न होने की वजह से लोगों को चिलचिलाती धूप में ही अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा होना पड़ता है। शव की अंतिम क्रिया होने के दौरान दो-तीन घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी और धूप में ही खड़े रहने को मजबूर होते हैं। ग्राम पंचायत के निवासियों की मशक्कत और प्रयास के बाद मनरेगा योजना के तहत श्मशान घाट में पौधरोपण कराए जाने की योजना बनी थी और यहां पर जगह-जगह छायादार वृक्ष लगाए जाने थे लेकिन अब जिन लोगों को यह जिम्मेदारी मिली है, वही इसमें पलीता लगा रहे हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर लापरवाही बरते वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी