Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पति राजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम ने आखिरकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सोनम ने बुधवार को अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। मेघालय पुलिस ने जब उसे उसके प्रेमी राज कुशवाहा से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सूत्रों की माने तो जब पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया तो खून से लथपथ जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए। जब पुलिस ने इन सबूतों के बारे में सोनम से पूछताछ की तो वह चुप हो गई। लेकिन इसके बाद सारे सबूत देखने के बाद सोनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनम ने कबूल किया कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर की थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि सोनम मेघालय से अपने प्रेमी राज को अपनी लोकेशन की पूरी जानकारी देती रहती थी। वह बताती रही कि ये लोग अब कहां पहुंच गए हैं और आगे क्या करने वाले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी। यह सब योजना के अनुसार ही किया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम ने अपनी सास से यह भी झूठ बोला था कि उसने अपरा एकादशी का व्रत रखा है, जबकि होटल से मिली जानकारी के अनुसार उसने खाना खाया था। इतना ही नहीं पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया। सोनम ने इस मामले में पुलिस जांच को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। उसने राजा रघुवंशी के फोन से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की, जिसका कैप्शन उसने 'सात जन्मों का साथ' दिया। हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर सोनम ने सारी सच्चाई उगल दी।
गौरतलब है कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए निकले थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में परिजन दोनों से बात करते रहे, फिर संपर्क टूट गया। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पहले सोचा कि नेटवर्क की समस्या होगी, लेकिन 24 मई से जब दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो उन्हें चिंता होने लगी। काफी कोशिशों के बाद जब संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्च टीम में शामिल हो गए।
23 मई को लापता हुए दंपती के पति राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उसने सोनम से फोन पर बात कराई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। पुलिस जल्द ही सोनम को इंदौर ला सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस