झासीः जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल संचालन के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। स्थिति का पूरा जायजा लेने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय कर सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए।
रेगुलर ट्रेनों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाए। रेल मंत्री के निर्देश पर 9 मई 2025 को जम्मू और उधमपुर से चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। रेलवे ने पहली स्पेशल Train 04612 का संचालन जम्मू स्टेशन से सुबह 10:45 बजे किया जिसमें 12 कोच अनारक्षित श्रेणी के और 12 आरक्षित श्रेणी के लगाए गए।
20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 12:45 बजे उधमपुर से रवाना हुई और जम्मू व पठानकोट होते हुए नई दिल्ली पहुंची एक अन्य वंदे भारत स्पेशल Train संचालित की गई जो जम्मू से अपराह्न 3:30 बजे रवाना हुई और शाम को नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष