लखनऊ : अब लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों को ज्यादा किराया खर्च करना पड़ेगा। रेलवे एक जुलाई 2025 से लंबी दूरी की ट्रेनों का किराया बढ़ाने जा रहा है। नॉन एसी स्लीपर, सेकेंड सीटिंग श्रेणी का किराया 1 पैसा और सभी एसी क्लास का किराया 2 पैसा प्रति किमी बढ़ाया जा सकता है। किराया वृद्धि 500 किमी से अधिक यात्रा करने पर लागू होगी। भारतीय रेलवे की ओर से नई फेयर पॉलिसी लाई जा रही है। इस पॉलिसी के तहत ही किराया वृद्धि की जाएगी।
किराया वृद्धि का असर नजदीकी अथवा रोजमर्रा की यात्रा करने वाले लोगों पर नहीं पड़ेगा। 500 किमी के दायरे में सफर करने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। 500 किमी से अधिक यात्रा करने वालों को अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। एसी कोच में 2 पैसा प्रति किमी की वृद्धि होती है तो 1,000 किमी की यात्रा पर प्रति टिकट 20 रुपये अधिक देना पड़ेगा। इसी प्रकार से नॉन एसी कोच में 1,000 किमी की यात्रा करने पर 10 रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा।
ट्रेनों का किराया पिछली बार 1 जनवरी 2020 को बढ़ाया गया था। यानी ट्रेनों का किराया इसके पहले 5 वर्ष 6 माह पहले की गई थी। उस दौरान साधारण और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी का किराया एक पैसा और दो पैसा प्रति किमी बढ़ाया गया था। स्लीपर क्लास और सभी एसी श्रेणी का किराया 2 पैसे और 4 पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया था। उससे पहले वर्ष 2013 में सभी श्रेणियों की ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया था।
साधारण ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी का किराया दो पैसा प्रति किमी, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी का किराया 4 पैसा प्रति किमी और स्लीपर श्रेणी का किराया 6 पैसा प्रति किमी बढ़ाया गया था। वर्ष 2013 में सेकेंड एसी श्रेणी को छोड़कर सभी एसी क्लास के किराए में 10 पैसे प्रति किमी और सेकेंड एसी के किराए में 6 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई थी।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 और 2013 में रेलवे ने ट्रेनों के किराए में जितना वृद्धि की थी, उसके मुकाबले इस बार काफी कम किराया बढ़ाया जाएगा। एमएसटी लेकर कम दूरी तक का सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को रेलवे ने राहत देने का निर्णय लिया है। सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किमी तक की यात्रा का किराया नहीं बढ़ेगा। इससे अधिक दूरी की यात्रा करने पर प्रति किमी 0.5 पैसा (आधा पैसा) की वृद्धि करने की योजना है। इसके पूर्व रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक नहीं है तो 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस