Bihar Election 2025 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक सबसे तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल ने मोदी पर डोनाल्ड ट्रंप के अपमान पर खामोश रहने के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ट्रंप से डरते हैं और मोदी में ट्रम्प के झूठ का जवाब देने की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी का यह बयान तब आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाक के बीच सीजफायर करवा दिया था और व्यापारिक दबाव बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेश:न सिंदूर रोकने पर मजबूर किया था। राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हर देश में नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे हैं। वह बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। मोदी में जवाब देने का साहस नहीं है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी ट्रंप से डरते हैं, क्योंकि ट्रंप लगातार कहते हैं कि उन्होंने मोदी को झुका लिया है। राहुल ने मोदी से कहा कि डरिए मत, मोदी जी, अब जवाब देने की हिम्मत दिखाइए।
राहुल गांधी ने दरभंगा में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान यह कहकर दिखाएं कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह ट्रंप के झूठ का पर्दाफाश करें। राहुल गांधी ने कहा कि जो आदमी ट्रंप का जवाब नहीं दे सकता, वह बिहार का विकास क्या करेगा? राहुल ने मोदी की चुप्पी को लेकर आलोचना की और कहा कि ट्रंप ने 50 बार यह दावा किया है कि वह मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने में सफल हुए थे। उनका कहना था कि ऐसे प्रधानमंत्री से बिहार को कोई फायदा नहीं हो सकता।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी अपने-अपने बच्चों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा ने युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि विपक्षी दलों ने ऐसा नहीं किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस