राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र: देश में आतंकवाद के बढ़ते खतरों को देखते हुए विपक्ष सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार दिखाई दे रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के दोनों सदनों का एक विशेष सत्र बुलाने के लिए एक पत्र लिखा है। विपक्ष का मानना है कि वर्तमान में देश को यह संदेश देना अत्यंत आवश्यक है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि संसद का यह विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए, ताकि आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता को और दुष्मनों के साथ ही पूरे विष्व को दिखाया और बताया जा सके कि देष आतंकवाद पर एक है। उनका कहना है कि इस सत्र में सामूहिक संकल्प लिया जाए, जिससे ना केवल देशवासियों को विष्वास दिलाया जा सके, बल्कि भारत की मजबूती और एकजुटता का संदेश दुनिया भर में जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस प्रकार के सत्र से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की दिशा में सहमति बन सकती है, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी सरकार और विपक्ष की सहमति से की जा सकती हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि ऐसे संकट के समय में, जब देश आतंकवाद की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है, एकजुटता और निर्णायक कार्रवाई का जनता को संदेश देना जरूरी है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि यह कदम भारतीय राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जो आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और सशक्त संदेश भेजेगा। देशवासियों की उम्मीदें हैं कि सरकार इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का स्पष्ट संकेत दे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस