Punjab: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल (Babbar Khalsa terrorists) के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसी साथ ही पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले की साजिश को भी नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों गुर्ग आईएसआई नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। इनमें अभिनव भगत उर्फ अभि, अजय कुमार उर्फ अज्जू, नरेश कुमार उर्फ बब्बू, सनी कुमार और एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पांचों ने मिलकर पुलिस स्टेशन पर फिर से ग्रेनेड हमला करना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन के दौरान अजय कुमार ने सर्विस हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस की टीमें पूरे नेटवर्क को खत्म करने में जुटी हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को गिरफ्तार किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी