Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मशहूर पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल रविवार दोपहर अचानक ढह गया। इस घटना में करीब 25 पर्यटक बह गए हैं। वहीं, 6 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितनी मौतें हुई हैं। कुछ लोगों को निकाला गया है। यह घटना मावल के तालेगांव दाभाड़े कस्बे की है। लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है।
मावल पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत जाधव ने बताया कि आज रविवार होने के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुराने पुल पर करीब सौ से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। यह पुल काफी पुराना है और पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है। बारिश के बाद नदी में पानी का तेज बहाव देखने के लिए जरूरत से ज्यादा लोगों के पुल पर पहुंच जाने के कारण यह पुल अचानक ढह गया। अब तक करीब 12 लोगों को नदी से निकालकर पावना अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी में बह गए बाकी पर्यटकों की तलाश कर रही हैं।
इस हादसे का संज्ञान देते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से कई लोग बह गए हैं। इस घटना में कुछ लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिलाधिकारी की टीम मौके पर मौजूद है और मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। इस पुल को खतरनाक घोषित किया गया था और पुल पर न जाने की चेतावनी भी दी गई थी। चूंकि आज रविवार था, इसलिए पुल पर अधिक लोग पहुंच गए थे, जिसके कारण पुल ढह गया।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी