रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम में दो दिन से हुई जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रूद्रप्रयाग के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के दौरान सुरक्षित महसूस कर पाना कठिन होता है। यहां पहाड़ों से बोल्डर गिरे हुए है। इसको हटाने का सिलसिला शुरू है। बारिश और बर्फबारी को देखते हुए डीडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम के लोगों को लगाया गया है। बारिश को लेकर पहले से ही खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड का मौसम भी प्रभावित रहा है।
प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश से आवागमन भी ठप हो गया था। अभी यहां और आंधी-तूफान आने की संभावना बनी है। इसलिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आंधी के साथ पानी भी बरस सकता है। केदारनाथ धाम में दो दिनों से बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला थमने के बाद ही यहां से आने-जाने की कोशिशें सुरक्षात्मक लिहाज से सही रहेंगी।
गौरीकुण्ड-केदारनाथ से 19 किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर जोरदार बारिश के बीच कई स्थानों पर पहाड़ों से बोल्डर गिर गए। इस स्थिति से निपटने के लिए, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ पुलिस की टीम मुस्तेदी से मार्ग पर लगा दी गई है। इसके अलावा यहां बोल्डर भी हटाए जा रहे हैं। भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण केदारनाथ धाम पर लगातार तापमान कम होता जा रहा है। यहां का मौसम जनवरी जैसा हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी