लखनऊ, स्वदेशी हथियारों की बदौलत दुश्मन घुटनों पर आया और भारत की शक्ति को देख लिया। यह ऐसा मौका था, जबकि दुनिया ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का नजरिया भी देखा। पहलगांव की घटना आज भी मन मस्तिष्क से निकल नहीं रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के प्रधानमंत्री कुछ दिनों तक चुप जरूर रहे, लेकिन अब उन्हांने कई लोगों के प्रश्नों के उत्तर दे दिए हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कार्यक्रम समाज सुधारक नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच बातचीत के दौरान पर आधारित में भी कई बातें कहीं।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी कुछ बातें कहीं। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान अपना असर दिखाया। साथ ही प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि सेना ने 22 मिनट में भारत में निर्मित हथियारों से दुश्मन को जमी चटा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का नजरिया दिखाया है। ंभारत का रूख आज भी साफ है। जो कुछ भी किया, उसे दुनिया के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय हित में काम करती है।
हमने दिखाया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आध्यात्मिक संत नारायण गुरु के आदर्शों पर काम किया, जो भेदभाव से मुक्त मजबूत भारत की मांग करते रहे। पीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उनकी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में काम किया है। अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे पर निभर्र नहीं रहते हैं। इसलिए रक्षा क्षेत्र भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या के बाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकाने हैं। इनमें सटीक हमले किए गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 22 मिनट में भारत में बनाए गए हथियारों से दुश्मन को परास्त कर दिया। भारतीय निर्मित हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में बने हुए हथियार बेहद जीतने के लिए अच्छे है।। इनको अब यहीं तैयार कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ने तमाम और मसलों पर अपना मुंह खोला।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी