Prime Minister Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। यह उनका दो दिवसीय दौरा था, और इस दौरान उन्होंने कई अहम योजनाओं का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री का विशेष विमान शाम करीब पांच बजे वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। यहां प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
वहीं, बरेका पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए, जहां उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ, गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा। मार्ग में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए लोग ‘मोदी-मोदी’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगा रहे थे। काशीवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह फूलों की बारिश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भारत माता के जयघोष के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया जा रहा था। पूरा मार्ग केसरिया और तिरंगे से सजाया गया था और उसकी रोशनी से वातावरण अद्भुत छटा बिखेर रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान 8 नवंबर को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक खास तोहफा होगी। प्रधानमंत्री इस ट्रेन को बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों के भी मौजूद रहने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से अन्य तीन अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। नवीनतम वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिल सकेगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल को जोड़ते हुए यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव देगी। इसके अलावा, यह ट्रेन यात्रा समय को करीब 2 घंटे 40 मिनट कम करेगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Delhi blast case : डॉ. उमर ही था पूरे नेटवर्क का सरगना, NIA का खुलासा
हुमायूं कबीर बोले- बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ का बजट तैयार
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे की बड़ी पहल, 37 ट्रेनों में लगाए 116 अतिरिक्त कोच
IndiGo flights Cancelled: सामान्य नहीं हो रहे हालात, अब तक 2000 से ज्यादा फ्लाइट हो चुकी हैं कैंसिल
IndiGo Crisis: केंद्र सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, बनाए गए कंट्रोल रूम
नीतीश का बड़ा ऐलान, अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार
IndiGo ने रद्द की अपनी सभी उड़ाने, यात्रियों से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण
राष्ट्रपति पुतिन संग बैठक के बाद मोदी बोले- भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल
भारत को अमेरिका से मिला पांचवां GE-404 इंजन, इस फाइटर प्लेन में होगा फिट
RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने फिर किया रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती, सस्ता होगा लोन
रूसी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, दोनों देशों की दोस्ती पर कही ये बात
Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन