President Murmu Jharkhand visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद वह 31 जुलाई को झारखंड के देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि देवघर एम्स झारखंड की स्वास्थ्य संरचना को एक नया आयाम दे रहा है। अपनी यात्रा के अंतिम दिन, 1 अगस्त को, राष्ट्रपति धनबाद स्थित भारतीय खनन विद्यालय (आईआईटी आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। आईआईटी आईएसएम देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है, जो खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को देवघर, रांची और धनबाद में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल ! रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल-खरगे भी होंगे शामिल
Kolkata Messi Event: डीजीपी ने मानी पुलिस की गलती, मुख्य आयोजक गिरफ्तार
रविवार को आसमान में होगी उल्कापिंडों की बारिश, टूट-टूटकर गिरेंगे सितारे, दिखेगा अद्भुत नजारा
Kerala Local Body elections Results: NDA की ऐतिहासिक जीत, LDF का शासन खत्म!
किर्गिस्तान में फंसे युवाओं की वतन वापसी की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री ने दूतावास से की बात
Kerala Local Body Election : रुझानों में लेफ्ट को तगड़ा झटका... NDA ने चौंकाया, कांग्रेस सबसे आगे
UP Defence Industrial Corridor : सीएम योगी का विजन हो रहा साकार, 52 हजार नौकरियों का रास्ता साफ
आप बस काम करें, ये मजदूर पीछे खड़ा है...NDA की बैठक में PM मोदी ने सांसदों में भरा जोश
झांसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा, सभी गणना प्रपत्र 100 प्रतिशत डिजिटलाइज
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के बाद राम मंदिर बनाने का ऐलान, बीजेपी नेता ने मांगा चंदा, गरमाया माहौल
आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से नौ तीर्थयात्रियों की मौत, चालक समेत 37 लोग थे सवार