Adampur Air base: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वीर वायु योद्धाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने बहादुरी, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक बन चुके इन सैनिकों को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। साथ ही पीएम ने वायुसेना के जवानों से ऑपरेशन सिंदूर और हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी ली।
पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा- "जब हमारी बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमें आतंकवादियों को कुचलना पड़ा। आपने आतंक के सभी बड़े ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। 100 से अधिक आतंकी मारे गए। आतंकियों के आका को समझ आ गया कि भारत की ओर आंख उठाने वाले का एक ही अंजाम होगा, तबाही।"
पीएम मोदी ने कहा, "यह भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर भारत पर हमला होता है, तो यह भी अच्छी तरह जानता है कि दुश्मन को कैसे नष्ट किया जाए। जोश और उत्साह को ऐसे ही बनाए रखना होगा। पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सेना ने परमाणु ब्लैकमेल को नाकाम कर दिया है। हमने सिर्फ सैन्य कार्रवाई रोकी है। अगर पाकिस्तान फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाता है, तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।"
बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता से तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर हुए हैं। पंजाब के जालंधर में स्थित यह वही एयरबेस है, जिसके क्षतिग्रस्त होने का पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था। जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है। हाल ही में आदमपुर एयरबेस ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष