Adampur Air base: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वीर वायु योद्धाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने बहादुरी, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक बन चुके इन सैनिकों को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। साथ ही पीएम ने वायुसेना के जवानों से ऑपरेशन सिंदूर और हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी अब आदमपुर एयरबेस से 3.30 बजे देश को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता से तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर हुए हैं। पंजाब के जालंधर में स्थित यह वही एयरबेस है, जिसके क्षतिग्रस्त होने का पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था। जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है। हाल ही में आदमपुर एयरबेस ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।
पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि भारत हमेशा अपने सशस्त्र बलों का आभारी रहेगा। उन्होंने सैनिकों के साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सैनिक हर परिस्थिति में देश की रक्षा करते हैं। उनका समर्पण अद्वितीय है। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को अपने संबोधन में पाकिस्तान को सख्त चेतावनी भी दी थी। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और देश की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई की सुबह पाकिस्तान के हवाई रक्षा कवच को तोड़कर पड़ोसी देश के कई एयरबेस को उड़ा दिया था। इससे घबराए पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस