PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (29 और 30 मई) से चार राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चारों राज्यों को 70 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही वह कई जनसभाएं और रोड शो भी करेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करेंगे। यहां पलजोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में वह सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्होंने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इसके साथ ही वह 500 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल, पैसेंजर रोपवे और अटल अमृत उद्यान में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जैसी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी सीधे बंगाल जाएंगे। यहां वह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के तहत 2.5 लाख घरों और 100 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी गैस की आपूर्ति की जाएगी। जिसकी लागत 1,010 करोड़ रुपये से अधिक है। बंगाल के बाद पीएम मोदी शाम 5:45 बजे पटना पहुंचेंगे जहां वह पटना एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। जिसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है और यह सालाना 1 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा। इसके साथ ही वह बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का भी शिलान्यास करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 30 मई को बिहार जाएंगे, जहां वे राज्य को 48,520 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सीधे यूपी के कानपुर नगर पहुंचेंगे, जहां वे करीब 20,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इतना ही नहीं बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिक्किम को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। दरअसल सिक्किम राज्य की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत राजधानी गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर सिक्किम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। परियोजनाओं में दक्षिण सिक्किम के नामची में 750 करोड़ रुपये की लागत से 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, पश्चिम सिक्किम के गेजिंग जिले के पेलिंग में सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस