Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश हैं। इस बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर नाराजी जताते हुए पहली प्रतिक्रिया दी है। बिहार की से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को खुली चेतावनी दी है। पीएम ने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस करने का काम किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है और जिन्होंने इस हमले की साजिश रची है, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। कायरतापूर्ण कृत्य करने वालों का सफाया करने का टाइम आ चुका है।
पीएम मोदी ने मंच से घोषणा की, ''आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे ढूंढेगा और उसे सजा देगा। हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ देंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जो इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े हैं।''
PM Modi ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack:) में जिस क्रूरता के साथ आतंकवादियों ने निर्दोष देशवासियों की हत्या की, उससे पूरा देश व्यथित है, करोड़ों देशवासी दुखी हैं। इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया तो किसी ने अपना जीवनसाथी खोया। इनमें से कोई बंगाली बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी बोलता था, कोई ओडिशा का था, कोई गुजराती था, कोई बिहार का था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा गुस्सा एक जैसा है।
पीएम मोदी ने यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं है, दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस कर अपनी मौत को बुलाया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और इस हमले के साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलेगी। अब समय आ गया है कि आतंकियों की बची हुई जमीन को भी नष्ट कर दिया जाए। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगी। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी