PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आएंगे और इस दौरान उत्तर गुजरात में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग की 1122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इनमें उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) और गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO) के तहत अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर जिलों में पांच प्रमुख बिजली वितरण परियोजनाएं शामिल हैं। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से 4.25 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसके अलावा, वह राजस्व विभाग के दो अत्याधुनिक भवनों का शिलान्यास करेंगे, जो 96 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होंगे।
उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) की जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे, वे भारत सरकार की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) और सामान्य विकास (एनडी) योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की गई हैं। अहमदाबाद में, 608 करोड़ रुपये की लागत से संपूर्ण ओवरहेड विद्युत अवसंरचना को भूमिगत कर दिया गया है, जिससे 2,00,593 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। भूमिगत प्रणाली न केवल सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाएगी, बल्कि कम वोल्टेज से संबंधित उपभोक्ता शिकायतों को भी कम करेगी और ट्रांसफार्मर पर भार कम करेगी। मेहसाणा में, 221 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड विद्युत अवसंरचना को भूमिगत किया गया है। इस परियोजना के उद्घाटन से सेवा की गुणवत्ता, जन सुरक्षा और प्रतिकूल मौसम के दौरान संरक्षण सुनिश्चित होगा। इस परियोजना से 1,36,072 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट