PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अभी भी इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी से लेकर 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं। जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं।
स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 2019 में दोबारा और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका कार्यकाल 2029 तक रहेगा। 25 जुलाई 2025 को उन्होंने अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के बाद, एकमात्र ऐसे पीएम हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। मोदी किसी गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले भी हैं।
प्रधानमंत्री बनने से पहले, नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने सबसे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार