PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले हो रहा है। हालांकि उनका संबोधन किस विषय पर होगा इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कई अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में नई GST व्यवस्था और H-1B वीजा से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इन दोनों बड़े मुद्दों पर कोई अहम जानकारी दे सकते हैं।
बता दें कि सरकार ने हाल ही में GST 2.0 के तहत कई उत्पादों पर GST दरें कम कर दी हैं। अब, केवल दो GST स्लैब, 5% और 18%, बरकरार रखे गए हैं, जबकि 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। 12 प्रतिशत वाले स्लैब के अंतर्गत आने वाले अधिकांश उत्पादों को 5प्रतिशत वाले स्लैब में रखा गया है, जबकि 28 फीसदी वाले स्लैब के अंतर्गत आने वाले अधिकांश उत्पादों को 18 फीसदी वाले स्लैब में रखा गया है। इसके अलावा कुछ अति-विलासिता वस्तुओं को 40 प्रतिशत GST दर श्रेणी में रखा गया है।
इससे न केवल प्रत्येक परिवार की बचत बढ़ेगी, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। GST में इस बदलाव से हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, कपड़े, जूते और कई अन्य रोजमर्रा की चीज़ों की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह बदलाव नवरात्रि के शुभ अवसर पर हो रहा है, इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी बात करेंगे और देशवासियों को शुभकामनाएं देंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अमेरिका के नए एच-1बी वीजा नियम पर भी बात कर सकते हैं। दरअसल 19 सितंबर को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीज़ा के लिए 1,00,000 डॉलर का भारी शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जिसका अमेरिका में काम कर रही भारतीय तकनीकी कंपनियों और पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह नियम भारत के कुशल पेशेवरों और उनकी नौकरियों के लिए एक बड़ा खतरा है। इसलिए, प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी कुछ आश्वासन या जानकारी दे सकते हैं। पीएम मोदी का ये संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी