Bihar Elections Exit Polls : बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे तो 14 नवम्बर को आएंगे लेकिन उससे पहले अटकलों का बाजार गरम है। 11 को अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होते ही टीवी पर एग्जिट पोल्स की बाढ़ आ गई। इन सभी एग्जिट पोल्स एनडीए की जबरदस्त वापसी की भविष्यवाणी की गई हैं, वहीं राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजारएक बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रहा है। दुनियाभर में अपने सटीक अनुमानों के लिए प्रसिद्ध इस बाजार के ताज़ा आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
सट्टा बाजार की माने तो बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां तक कि तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है। फलोदी के बाजार दर के मुताबिक, आरजेडी को 70 से 80 सीटें, बीजेपी को 60 से 65 सीटें, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू को 55 से 60 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस को 20 सीटों से कम मिलने की उम्मीद है, जो महागठबंधन के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।
सट्टा बाजार में एनडीए के पक्ष में 54 फीसदी और महागठबंधन के पक्ष में 46 फीसदी लोगों ने दांव लगाए हैं। हालांकि एनडीए को बहुमत मिलने की स्थिति में भी नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय नहीं माना जा रहा। सट्टा बाजार का कहना है कि एनडीए की जीत की स्थिति में नीतीश के सीएम बनने की संभावना 60 फीसदी, जबकि बीजेपी से सीएम बनने की संभावना 25 फीसदी है। दूसरी ओर, महागठबंधन को बहुमत मिलने पर तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना लगभग निश्चित (97 फीसदी) माना जा रहा है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और ओवैसी की AIMIM के लिए इस बाजार में कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा। सट्टा बाजार के मुताबिक, प्रशांत किशोर का खाता खुलना भी बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी, जबकि ओवैसी को पिछला प्रदर्शन दोहराने में बहुत मुश्किल होगी। गौरतलब है कि फलोदी सट्टा बाजार न सिर्फ चुनावी नतीजों बल्कि क्रिकेट और अन्य खेलों के परिणामों को लेकर भी अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रिसिद्ध है। हालांकि भारत में इस तरह की सट्टेबाजी अवैध है, फिर भी फलोदी में यह गतिविधि चोरी छिपे जारी रहती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर सटीक भविष्यवाणी के लिए मशहूर यह बाजार सही साबित होता है या इस बार एग्जिट पोल्स की बात सच निकलती है।
अन्य प्रमुख खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों की हलचल तेज, सीजफायर के बाद भी हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट