Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगी है। शुक्रवार को एक संदिग्ध व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर दीवार फांदकर संसद भवन के अंदर घुस गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने घुसपैठिए को पकड़ लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार पर चढ़ा और फिर संसद भवन परिसर के अंदर कूद गया। यह व्यक्ति रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर अंदर गया। इसके बाद वह नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। वह सुबह करीब साढ़े छह बजे संसद भवन में दाखिल हुआ। उस व्यक्ति को वहां घूमते देख संसद भवन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसका नाम राम कुमार बिंद है। उसकी उम्र लगभग 20 साल है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
सुरक्षा में सेंध की ऐसी ही एक घटना पिछले साल भी हुई थी, जब लगभग 20 साल का एक व्यक्ति संसद भवन एनेक्सी में घुस गया था। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया था। इस संदिग्ध व्यक्ति को सशस्त्र सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा पकड़ा गया था। हालांकि तलाशी के दौरान उस शख्स के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली थी।
इसके अलावा 2023 में भी संसद हमले की बरसी पर एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी। संसद में चल रही कार्यवाही के बीच सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो युवक लोकसभा कक्ष में घुस गए थे। इन लोगों ने संसद भवन में दर्शक दीर्घा से कूदकर लोकसभा कक्ष के अंदर पीला धुआं छोड़ा था। हालांकि, सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया था। जिनकी पहचान नीलम आज़ाद और अमोल शिंदे ने के रुप में हुई थी।
बताया जाता है कि ललित झा इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड था। जबकि इस मामले 6 लोगों की गिरफ्तार हुई थी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चूक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में 900 से ज़्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं एक बार फिर से संसद की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...