Nehru 61st Death Anniversary : भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के छोटे से बड़े सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली के शांति वन स्थित उनकी समाधि पर सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें भी प्रथम प्रधानमंत्री को नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संक्षिप्त लेकिन सम्मानजनक संदेश साझा करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।
पंडित नेहरू की 27 मई, 1964 को मृत्यु हुई थी और इस दिन को देश भर में उन्हें स्मरण करते हुए मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश राजनीतिक मतभेदों से परे जाकर भारत के इतिहास में नेहरू के योगदान को मान्यता देने का संकेत देता है।
इस अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि नेहरू ने समावेशी और सशक्त भारत का सपना देखा और उसे आकार देने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मूलभूत स्तंभों को उन्होंने अपने नेतृत्व में स्थापित किया। उनके आदर्श आज भी हमें रास्ता दिखा रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में नेहरू को याद किया। देश के पहले पीएम को याद करते हुए खड़गे ने लिखा कि वे भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले दूरदृष्टा थे, जिनके योगदान के बिना आज के आधुनिक भारत की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूती दी और विविधता में एकता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बनाया।
पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू के योगदान को याद किया। सचिन पायलट ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और नीतियों ने देश को मजबूत किया। वहीं, केसी वेणुगोपाल ने कहा कि “पंडित नेहरू के योगदान को अमिट बताया और वेणुगोपाल का कहना था कि नेहरू की विरासत भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ है।
नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत की आत्मा और लोकतांत्रिक चेतना में आज भी नेहरू के विचार गूंजते हैं। पंडित नेहरू न केवल स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे, जिन्होंने वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और समानता को राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा बनाया।
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “हम जो आज सोचते हैं और जो कार्रवाई करते हैं, उससे कल का हिंदुस्तान बनता है।”
उन्होंने पंडित नेहरू के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो विज्ञान और तकनीक की ताकत से न सिर्फ आगे बढ़े, बल्कि आधुनिक विश्व का आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करे। प्रियंका ने लिखा कि नेहरू ने देश की प्रगति के लिए दर्जनों शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की आधारशिला रखी, जो आज भारत की रीढ़ हैं और उसकी तरक्की को दिशा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, “उनके महान योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। आधुनिक भारत के निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं नमन।”
अन्य प्रमुख खबरें
जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का करें प्रयास
पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद की आत्महत्या, भतीजे से अवैध संबंध का था शक
Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते नहीं, जिताए गए? जिससे ज्यादा शोर न मचे
Red Fort blast: एनआईए ने उमर नबी के सहयोगी अमीर राशिद अली को किया गिरफ्तार
अयोध्या में होगा भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम, देश-विदेश और बॉलीवुड की हस्तियों को भेजा आमंत्रण
खालिस्तानी संगठन ने ली संघ कार्यकर्ता की हत्या की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर की ये पोस्ट
Punjab: हथियार व नार्को नेटवर्क का पर्दाफाश, बंदूकों के साथ पांच गिरफ्तार
डायबिटीज है साइलेंट किलर, नियमित जीवन शैली से हो सकता है बचावः डॉ. मांडवी अग्रवाल
Bihar Election Result 2025: एनडीए भारी जीत की ओर अग्रसर, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी
पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों से चल रही समझौतों पर बात
Bihar Election Result Live : एनडीए 200 सीटों की ओर, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के लिए झटका