Pakistani Celebrities Social Media Accounts Ban: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की पाकिस्तान पर कार्रवाई लगातार जारी है। भारत ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए में पाकिस्तानी कलाकारों और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। अब उनके अकाउंट भारत में नहीं दिखेंगे। भारत सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।
दरअसल एक दिन पहले ही (2 जुलाई) इन अकाउंट पर से बैन हटा लिया गया था। भारत सरकार द्वारा बैन हटाए जाने के बाद कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर से भारत में दिखने लगे हैं। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी दिखने लगे थे। हालांकि, एक दिन बाद ही इन्हें फिर से बैन कर दिया गया है। गुरुवार को फिर से पाकिस्तानी सितारों के अकाउंट भारत में दिखने बंद हो गए। हालांकि इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने एक बार फिर आपातकालीन समीक्षा बैठक के बाद कड़ा कदम उठाते हुए भारत में 18 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए हैं। हाल ही में मावरा होकेन, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकारों और क्रिकेटरों के सोशल मीडिया प्रोफाइल भारतीय यूजर्स को दिख रहे थे, लेकिन अब सरकार की नई कार्रवाई के तहत इन सभी के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से ब्लॉक कर दिए गए हैं।
जब कोई भारतीय यूजर पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट को खोलने की कोशिश करता है, तो स्क्रीन पर यह मैसेज आता है, "यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने कानूनी अनुरोध के बाद इस कंटेंट को ब्लॉक कर दिया है।"
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव काफी बढ़ गया है। इस राजनीतिक और कूटनीतिक टकराव का असर अब सीधे तौर पर मनोरंजन जगत पर भी पड़ रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए थे। कुछ समय पहले इन अकाउंट पर लगी रोक हटा ली गई थी, जिससे देश के लोग नाराज थे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी