ISI Spy Racket : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद भारत की खुफिया एजेंसियों के साथ सुरक्षा बल भी देश के साथ खड़े हो गए हैं। सरकार ने गद्दारों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने ISI के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी कर रहे थे।
पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान साहिल मसीह उर्फ शाली और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी के रूप में की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह ISI हैंडलर के सीधे संपर्क में था। गुरप्रीत पर पेन ड्राइव के जरिए संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा करने का संदेह है। डीजीपी ने बताया कि मामले में शामिल मुख्य आईएसआई हैंडलर की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है। इनके पास से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फिलहाल मामले की Punjab Police जांच कर रही है। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।"
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब से एक यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मोहाली SSOC ने रूपनगर के गांव महलां निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक व पाक उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ जसबीर के करीबी संपर्क का भी खुलासा हुआ था।
हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (YouTuber Jyoti Malhotra) से पूछताछ में भी जसबीर का नाम सामने आया था। दोनों तीन-तीन बार पाकिस्तान जा चुके हैं। वहीं, जसबीर PIO दानिश के संपर्क में भी था। उसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अफसरों के नंबर भी मिले थे। उसने ये नंबर अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे। फिलहाल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। उसके 16 मई को गिरफ्तार किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस