Pahalgam terrorism Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत के बाद सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहलगाम के गुनहगारों को सज़ा देने के पुलवामा-शोपियां से लेकर कुलगाम तक सेना फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी के चलते सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अब तक 7 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। सेना की इस कार्रवाई से साफ है कि आतंकियों की मदद करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक सेना ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां-पुलवामा और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकियों के घर ध्वस्त कर दिए। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम और शनिवार को की गई। पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक , अनंतनाग में आदिल ठोकेर, त्राल में आतंकी आसिफ शेख और शोपियां जिले के चोटीपोरा गांव में 2002 से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे आतंकी शाहिद अहमद कुटे के घरों को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अलावा कुलगाम में आतंकी जाकिर अहमद गनिया जो 2023 से सक्रिय है। मतलहामा में उसका घर विस्फोट कर गिरा दिया गया। पुलवामा के काचीपोरा इलाके में लश्कर आतंकी हारिस अहमद का घर भी तबाह कर दिया गया है। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर पर सुरक्षा बलों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के पास 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे हुए 'सेना की वर्दी' पहनकर आए आतंकियों ने 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि इस हमले में कई नागरिक घायल हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस