Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
सूत्रों की माने तो, रक्षा मंत्रालय की यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। हाईलेवल बैठक में पहलगाम हमले का बदला लेने की योजना बनाई गई। साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। अब बैठक में बनी योजना को प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश किया जाएगा।
दअसल पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे थे । लेकिन हमले के बाद वह अपना दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं। जबकि मंगलवार को हमले के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए थे। वहीं बुधवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर हमले में जान गंवाने वालों को श्रृद्धांजलि दी। शाह भी सीधे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वह CCS की बैठक में शामिल होंगे। आज शाम छह बजे होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पहलगाम हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध आतंकियों की पहचान कर ली गई है और उनके स्केच जारी कर दिए गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। पहलगाम हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी