Pahalgam Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। 'सेना की वर्दी' पहनकर आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 26 लोगों के मारे जाने और 12 के घायल होने की आशंका है। मरने वालों में दो विदेशी नागरिक और एक आईबी अधिकारी भी शामिल हैं। यह आतंकी हमला बैसरन मैदान में हुआ, जो पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की माने तो मरने वालों की आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
पर्यटकों पर यह आतंकी हमला मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे बैसरन इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि आतंकी सेना की वर्दी में पहुंचे थे और वहां घोड़ों पर सवार पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में अपने पति को खोने वाली महिला का दावा है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी। इस हमले में हैदराबाद के एक आईबी अधिकारी की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले उसका नाम पूछा और फिर उसके परिवार के सामने ही उसके सिर में गोली मार दी।
गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। एलजी मनोज सिन्हा भी उनके साथ हैं। शाह कश्मीर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी (जेद्दा में) ने शाह को हालात की जांच करने का निर्देश दिया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terrorist Attack ) में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने इलाके में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है। घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस