Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि रद्द कर दी है। साथ ही सभी पाकिस्तानियों के वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। बुधवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक में हमले की कड़ी निंदा की गई और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। विदेश सचिव ने कहा कि इस हमले के बाद दुनियाभर की कई सरकारों ने भारत के साथ समर्थन और एकजुटता जताई है, जो आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की भावना को दर्शाता है। बैठक में इस आतंकी हमले के पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। ऐसे में सरकार से सख्ती की उम्मीद थी। इसी पर आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...