Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकी हमले के बाद सेना एक्शन में आ गई है। इस बीच बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
सेना ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार को उस समय शुरू हुई जब करीब दो-तीन आतंकी बारामूला के उरी नाला में सरजीवन के सामान्य इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बारामूला के उरी नाला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से दो से तीन आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
एलओसी पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और उन्हें रोक दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया है। ऑपरेशन जारी है।"
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद बारामूला में यह मुठभेड़ हुई है। पहलगाम आतंकी अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में यह आतंकवादी हमला बैसरन घास के मैदान में हुआ, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में आतंकी हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे। जहां उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करने राजभवन गए। इसके बाद वह श्रीनगर के अस्पताल में घायल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी मिले, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा वह बुधवार को आतंकी हमले वाली जगह का भी दौरा किया।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी