Pahalgam Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। 'सेना की वर्दी' पहनकर आए आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर करीब 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो विदेशी नागरिक और एक आईबी अधिकारी भी शामिल हैं। यह आतंकी हमला बैसरन मैदान में हुआ, जो पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर है।
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। अटैक के बाद देशभर हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकवादियों की कायराना हरकत के बाद बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, CM उमर अब्दुल्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी हमले मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में श्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री शाह पहलगाम के बैसरन के लिए रवाना हो गए, जहां आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 28 लोग मारे गए थे। आतंकी हमले के बाद शाह कल देर शाम श्रीनगर पहुंचे और सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती। लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करती है। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के पास 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे हुए आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए। हमले में अपने पति को खोने वाली महिला का दावा है कि आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोली मारी। इस हमले में हैदराबाद के एक आईबी अधिकारी की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले उसका नाम पूछा और फिर उसके परिवार के सामने ही उसके सिर में गोली मार दी।
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले में दो विदेशी आतंकी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे। सूत्रों की माने तो पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अपनी गतिविधियां चलाता है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस