रांचीः पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले मामले में आज आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने वासेपुर (धनबाद, झारखंड) इलाके में छापेमारी की है।
अभी तक की सूचना के मुताबिक, वासेपुर के नूरी मस्जिद के आस-पास के इलाकों में एटीएस महत्वपूर्ण सबूत तलाश रही है, साथ ही गफ्फार कॉलोनी के समीप स्थित अमन सोसाइटी में भी दबिश दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो एटीएस ने अबतक तीन लोगों अयन जावेद, युसूफ और कौशर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल एटीएस की कार्रवाई जारी है, साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी जारी है। गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक पर्यटकों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। इसके बाद से केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में हैं। देश भर में संदिग्ध तत्वों की धरपकड जारी है। धनबाद में एटीएस की टीम का दबिश दिया जाना इसी का एक हिस्सा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि वासेपुर में कुछ ऐसे युवक हैं, जिनका कश्मीर के आतंकियों से कनेक्शन है या उनके वे मददगार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष