Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इंडियन आर्मी के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। वह लगातार जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है। इस बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बड़े हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए जोरदार हमला कर लाहौर, कराची और रावलपिंडी में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन हमलों में पाकिस्तानी सेना की HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूनिट को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने लाहौर-रावलपिंड़ी, कराची के अलावा गुजरांवाला, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, चोर, मियानो और अटक में भी ऐसे ड्रोन हमले किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे कार्रवाई की जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाएं पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को मिसाइलों-ड्रोन से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, आदमपुर नल, फलौदी, उत्तरलाई, भुज, , भटिंडा, चंडीगढ़ समेत भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।
हालांकि भारतीय सीमाओं पर एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम पहले से ही तैनात है। मिसाइलों के हमला करते ही भारत के सुदर्शन-400 ने ढाल बनकर हमले को रोक कर पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। इन हमलों के मलबे अब कई जगहों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।
भारत सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत ने पाकिस्तान को उसी तरह से जवाब दिया है। लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है।" हालांकि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस